Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : हेंदलासो- कुजरा को 4-3 से हरा जनवल बना चैम्पियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : हेंदलासो- कुजरा को 4-3 से हरा जनवल बना चैम्पियन
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। न्यू स्टार क्लब कुजरा लोहरदगा द्वारा 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट किस्को प्रखंड की जनवल फुटबॉल क्लब ने कड़े संघर्ष और पेनाल्टी शूट आउट में हेंदलासो- कुजरा फुटबॉल टीम को 4-3 से हरा कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर पीके ब्रदर्स हर्राटोली हिरही की टीम रही। इस टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ली थीं। जिले के सभी प्रखंडों से फुटबॉल टीमों को इंट्री दिया गया था। क्षेत्र रामनवमी के समय हुए दंगा के बाद सद्भावना को लेकर यह टूर्नामेंट बड़ी पहल है। इस टूर्नामेंट में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। मुख्य अतिथि लोहरदगा थाना के जेएसआई सत्येंद्र सिंह, किस्को प्रखंड नावाडीह मुखिया कुदुस अंसारी, हेसल पंचायत मुखिया सुनीता उरांव, पंचायत समिति सदस्य रफीक अंसारी ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि सद्भावना के हर प्रयास की सराहना होनी चाहिए। साथ ही अमन पसंद लोग को आगे आकर इस तरह के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना चाहिए। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के कुद्दूस अंसारी, नसीम अंसारी, हाफिज अंसारी, मनोज शाहदेव, राजू शाहदेव, प्रकाश साहू बुटू उरांव, शकुर अंसारी, हफीजुल अंसारी, वसीम अंसारी, दीपक साहू, जसीम अंसारी, अयूब अंसारी जियाउल अंसारी, महबूब अंसारी, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया। यह टूर्नामेंट कुजरा गांव में स्थित एकलव्य विद्यालय के पीछे नदी मैदान में आयोजित की गई थी। आसपास के गांव के ग्रामीण और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे थे। बारिश के बावजूद दर्शकों की भीड़ जमी रही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 78,301