Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेहल को 1-0 से हर मेकन बना कार्तिक उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेहल को 1-0 से हर मेकन बना कार्तिक उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। आज कार्तिक उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मेकन स्पोर्ट्स क्लब रांची और हेहल स्पॉटिंग रांची के बीच खेला गया। इसमें मेकन स्पोर्ट्स क्लब रांची ने हेहल स्पोटिंग रांची को 1-0 से पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और काफी आक्रामक और कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया। खेल का एकमात्र गोल 56वें मिनट में रोहन ने पेनल्टी से किया। विजेता टीम मेकन को डेढ़ लाख और उपविजेता हेहल स्पोटिंग को नगद एक लाख पुरस्कार के रूप में दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने ट्रॉफी दी। वहीं उपविजेता टीम को सरदार इंद्रजीत सिंह ने ट्रॉफी दी। टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर को रेमंड के सुनील सिंह ने ट्रॉफी दी। बेस्ट डिफेंडर अमित को कमड़े मुखिया नीलम तिर्की ने पुरस्कृत किया। बेस्ट स्कोरर रोहन को कुन्दरसी मुंडा, बेस्ट मिडफील्डर रोहन, बेस्ट राइजिंग प्लेयर सुमित को पंकज तिर्की जबकि मैन ऑफ द फाइनल रोहन को इंद्रजीत सिंह ने सम्मानित किया। कमेंटेटर्स विश्वजीत और दिनेश कुमार को कैलाश सिंहदेव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,104