Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोर्रा टीओपी के कंप्यूटर ऑपरेटर व उनके भाइयों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोर्रा टीओपी के कंप्यूटर ऑपरेटर व उनके भाइयों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। मटवारी, कुम्हार टोली निवासी व कोर्रा टीओपी में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर (सिपाही) पंकज कुमार सोनी व उनके भाइयों पर उनकी पड़ोसी बसंती देवी पति राजकुमार साव ने गाली गलौज व मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घायल महिला ने इस मामले को लेकर एसपी मनोज रतन चौथे को आवेदन देकर उक्त सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बसंती देवी ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि वे और उनकी पुत्री घर में दिन में अकेली रहती है। उनके पति व पुत्र सुबह काम पर निकलते है और देर रात में लौटते हैं। 15 अक्टूबर को दिन में 1:30 वो अपनी बेटी के साथ दुकान जा रही थी। इसी दौरान पंकज कुमार सोनी व उनके दो भाई पवन कुमार सोनी, पप्पू कुमार सोनी ने मेरे साथ गाली गलौज किया। वहां से जब मैं घर लौटी, तो घर पर पवन कुमार सोनी आ धमके और मारपीट की। यह वाकया सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है। आवेदन में लिखा है कि यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। पहले भी ऐसा हमलोगों के साथ हो चूका है। जब भी थाने में ऐसे मामलो को लेकर हमलोग जाते हैं तो पंकज कुमार सोनी मामला को आगे बढ़ने नहीं देते है। चूंकि वे कोर्रा टीओपी में पदस्थापित हैं उनपर कार्रवाई नहीं होती है। यदि मेरे और मेरे परिवार के साथ भविष्य में कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेवारी पुलिस विभाग की होगी। महिला ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए और हम लोगों को न्याय दिया जाये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,751