Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : दारू मुखिया सुनील कुमार ने किया कंबल वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : दारू मुखिया सुनील कुमार ने किया कंबल वितरण
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। शीतलहर के शुरू होने के साथ ही ठंड की शुरुआत होने लगी है। गरीब, वृद्ध और असहाय ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रखंड कार्यालय में कंबल उपलब्ध कराया गया। बीडीओ ने प्रखंड के सभी मुखिया को 130 कंबल अपने-अपने पंचायत में वितरण कराने के लिए उपलब्ध कराया गया। दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने दारू पंचायत भवन के सभागार में सर्वप्रथम वहा उपस्थित 40 लोगों को कंबल दिया गया। उसके बाद वैसे वृद्ध और असहाय लोग उपस्थित नहीं हुए थे। उनके लिए सभी वार्ड सदस्यों को अपने-अपने वार्ड में कंबल वितरण करने को दिया गया। मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गरीब, असहाय वृद्ध ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। सुनील कुमार ने बताया कि जैसे जैसे ठंड और बढ़ेगी और भी कंबल उपलब्ध करा कर वितरण किया जायेगा। कंबल प्राप्त कर ग्रामीण काफी खुश थे और सभी ने मुखिया को धन्यवाद किया। कंबल प्राप्त करने वालों में छोटन सिंह, रुकनी देवी, कौशल्या देवी, कालिया देवी, सोमरी देवी, सारो देवी, पेमिया देवी सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। आरती सिन्हा ने अपने वार्ड में बांटा कंबल : दारू पंचायत के वार्ड 5 के बक्शीडीह में दारू पंचायत के मुखिया से प्राप्त कंबल का वितरण अपने वार्ड के गरीब, वृद्ध और असहाय लोगो के बीच किया। कंबल प्राप्त करने वालों में मीरा देवी, तेतरी देवी, राजेन्द्र कुमार, चरनी देवी, मोसोमात रेशमी, अनिता देवी और बलदेव पासवान है। सभी ने कंबल प्राप्त कर अपने वार्ड सदस्य आरती सिन्हा को दिल से धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,057