Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ऑल आदिवासी स्क्रैंबल स्टूडेंट्स यूनियन ने चलाया जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऑल आदिवासी स्क्रैंबल स्टूडेंट्स यूनियन ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला के प्रखंड विष्णुगढ़ अंर्तगत ग्राम पसेरी गांव में ऑल आदिवासी स्क्रैंबल स्टूडेंट्स यूनियन (आससू) के केंद्रीय अध्यक्ष देवीराम टुडू के नेतृत्व में शिक्षा के प्रति मार्गदर्शन और जल, जंगल, जमीन बचाव हेतु उद्देश्य के साथ उपस्थित लोगों को जानकारी दिया। साथ ही शराबमुक्त एवं अंधविश्वासमुक्त को लेकर भी लोगों को बताया गाया। ऑल आदिवासी स्क्रैंबल स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष देवीराम टुडू ने कहा कि हम आदिवासी लोग जल, जंगल, जमीन एवं रीति रिवाजों और अपने पहचान बनाये रखने हेतु बच्चों को सही समय पर सही शिक्षा देने की बहुत जरूरी है। साथ ही श्री टुडू ने कहा कि बच्चों को सही समय पर सही शिक्षा देना माता पिता और शिक्षक का दायित्व ही नहीं बल्कि कर्त्तव्य भी बनता है। टोला एवं गांव मोहल्ले में अक्सर उसी को दबाव दिया जाता है। जो अशिक्षित और आर्थिक समस्या से गुजर रहा होता है। चाहे मुद्दा कोई भी हो। और ये सब से बाहर निकलने के लिए शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है। शिक्षा ही एक ऐसा अमृत है। जो गलत को गलत और सही को सही बताता है। श्री टुडू ने जंगल और जड़ी बूटी से संबंधी बात कहा कि हम आदिवासी लोग कई सालों साल से पर्वत पठार जंगल में ही निवास करते आ रहे हैं। और तभी से जांगल में पाए जाने वाले फल फूल और जड़ी बूटी से ही शरीर में होने वाली बीमारी दूर करते आ रहे हैं। इसलिए जल जंगल जमीन बचाना हमलोग के लिए बहुत जरूरी है। चुकी जंगल से प्राप्त जड़ी बूटी से ही मेडिसिन तैयार होता है। अगर हमेशा हांथी के डर से जंगल को साफ करते रहेंगे, तो हम सब भी एक दिन साफ हो जायेंगे। जैसे एक कहावत है : जैसे दोगे वैसे पाओगे, इज्जत हो या धोखा... इसलिए जल, जंगल, जमीन के लिए अपनी फसल जैसे मेहनत करना है। अपना दोस्त जैसे खयाल रखना है। जरूरत पड़े तो मदद भी करना है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी अरविंद टुडू ने कहा कि हर समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा ग्रहण के साथ साथ हर विभाग के संघठन से जुड़ा रहना चाहिए। संघठन में जुड़ा रहने से संगठन से कई सारे सरकारी योजनाओं का जानकारी और अन्य सहयोग मिलता है। इस बैठक में कई लोग उपस्थित थे। बैठक में आससू संघठन अध्यक्ष देवीराम टुडू, समाजसेवी सह पत्रकार अरविंद टुडू, छोटन सोरेन बसंती सोरेन, बबिता सोरेन, मुनिया किस्कू, पार्वती किस्कू पार्वती मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,491