Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बाल विवाह का कड़ाई से विरोध करने की ली शपथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : बाल विवाह का कड़ाई से विरोध करने की ली शपथ
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के रोकथाम के लिए झारखंड सरकार संवेदनशील है तथा बाल विवाह के रोकथाम हेतु बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लागू है। इसी क्रम में आज उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी विद्यालय, पंचायत भवन, सभी बालगृह व अन्य विशेष जगहों में बाल विवाह मुक्त भारत के शपथ का आयोजन किया गया एवं दीया जलाकर बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदू प्रभा खलखो ने बताया कि सभी स्थलों में आयोजित बाल विवाह को रोकने हेतु विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सार्वजनिक संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने समाज में होने वाले बाल विवाह से संबंधित कार्यक्रम में शामिल न होने तथा ऐसे आयोजनो पर कड़ाई से विरोध करने की शपथ ली।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,405