Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुन्दो के 32वें स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुन्दो के 32वें स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुन्दो का 32 वां स्थापना दिवस के मौके पर गांव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सावत्री कच्छप, मुखिया उदरंगी परमेश्वर महली, अध्यक्ष वासुदेव उरांव, वार्ड सदस्य कांति देवी, बालकृष्णा सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की चित्र में माल्यार्पण के साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरु किया। इसमें स्थानीय 50 बच्चों ने भाग लिया। 5 से 10 आयु वर्ग में प्रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रीति कुमारी। संगीत प्रतियोगिता में अनीस लोहरा, प्रिय कुमारी और मनदीप सिंह। 10-18 आयु वर्ग में प्रथम उषा कुमारी, दीपक महतो और अंजना कुमारी सफल रहे सभी को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने मौके पर कहा कि गांव में छोटे-छोटे बच्चों को मंच के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समाज में हमेशा अच्छा कार्य करना चाहिये। माता पिता अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में ध्यान देंगे तभी उनके बच्चे आगे बढ़ पायेंगे। मुखिया ने कहा कि समिति के सदस्य हमेशा मदद के लिये तत्पर रहते हैं। यह कार्य सराहनीय है। अंधविश्वास, डायन बिसाही व दहेज प्रथा का विरोध में लोगों को जागरूक करना यहां के कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैलाश महतो, कमल गोप, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, मधुसूदन सिंह, धरती पहान, सुरेश उरांव, सूरज महतो, मनोज महतो, दुर्गा महली, राजू महतो, समल गोप, सोनू महतो, सूरज महली, फगुवा महतो, सान्याल सिंह, चन्द्रिका सिंह, सुधन महतो, करमचंद महतो, अकाश महतो, रूपेश सिंह, रवि महतो, राहुल महतो, रोहन महतो, अर्जुन सिंह, दीपक महतो, जीतू उरांव आदि की भूमिका रही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,756