Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सामूहिक गान में डीपीएस धुर्वा के बच्चों को पहला स्थान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सामूहिक गान में डीपीएस धुर्वा के बच्चों को पहला स्थान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद् के रांची मध्य एवं रांची महानगर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय सामूहिक गीत प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ विजय कुमार पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता एवं परिषद की विभिन्न सेवा एवं संस्कार के कार्यों की सराहना की। परिषद के पालक अधिकारी गिरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस तरह से स्कूल और कॉलेज से पास होकर अच्छे पद पर जाने वालों का लिस्ट स्कूल में लगा होता है, उसी तरह का एक लिस्ट और होना चाहिए कि हमारे स्कूल और कॉलेज से कितने राष्ट्रभक्त निकले हैं। स्कूल की प्राचार्य किरण द्विवेदी ने अपने अभिवादन में कार्यक्रम एवं परिषद के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय 9 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया एवं हिंदी तथा संस्कृत में राष्ट्रीय गीतों का सामूहिक गायन किया। अर्पिता दास, एनके पाठक एवं आरएस मिश्रा ने परिणाम की घोषणा की, जिसमें प्रथम पुरस्कार डीपीएस धुर्वा के बच्चों को मिला। द्वितीय पुरस्कार ब्रिजफोर्ड स्कूल, टीपूदाना और तृतीय पुरस्कार डीएवी बरियातू के बच्चों को मिला। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जीएन सिंह, प्रांतीय महासचिव जीके शर्मा, सेवा के क्षेत्रीय सचिव भोलानाथ सहाय, रांची महानगर शाखा के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद एवं सचिव डॉ शशांक पुष्कर, कार्यक्रम समन्वयक ज्योतिष चंद्रा, शाखा अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार , रामगढ़ शाखा से राजा राममोहन राय एवं भारत विकास परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में भारत विकास परिषद झारखंड के अध्यक्ष जीएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,455