Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच रांची ने वृद्धजनों के साथ मनायी दीपावली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी युवा मंच रांची ने वृद्धजनों के साथ मनायी दीपावली
विज्ञापन
टीम।एबीएन, रांची। दीपावली के पूर्व ओल्ड एज होम डीएवी स्कूल बरियातू स्थित वृद्धा आश्रम में उपस्थित वृद्धिजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची के सदस्यों ने उनके खुशियों को साझा किया। वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान संस्था में मौजूद वृद्धजनों ने पूरे कैंपस में दीप जलाकर रौशनी पर्व की खुशियां मनाई। फुलझड़ी और पटाखे छोड़ बहुत आनंद लिया। इसके साथ ही संस्था ने वृद्ध जनों को उपहार के साथ कई तरह का स्वादिष्ट व्यंजन और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बीच में वहां उपस्थित वृद्धजनों को कई तरह का गेम खिलाया गया और जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बिमल अग्रवाल, सोनित अग्रवाल और सौरभ सरावगी के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित की गई। मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने का पर एहसास हुआ कि छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं। बुजुर्गों ने बताया कि पहले हम सब एक परिवार से नहीं है लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। सभी अलग-अलग स्थान से आए हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में त्यौहार को अपने अंदाज में हम सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने बताया की धनतेरस से दीपावली तक सभी वृद्ध आश्रम में बने मंदिर में घंटों तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं। उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,902