Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : बरसोत पंचायत में तिलेश्वर साहू सेना की पंचायत कमेटी गठित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : बरसोत पंचायत में तिलेश्वर साहू सेना की पंचायत कमेटी गठित
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखण्ड के बरसोत पंचायत में तिलेश्वर साहू सेना का पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसे लेकर एक बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संतोष रजवार एवं संचालन छोटी राम ने किया। बैठक में 41सदस्यी कमेटी गठित की गयी। जिसमें 1 अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 8 सह सचिव, 5 मीडिया प्रभारी, 4 प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष, 1 पंचायत संगठन मंत्री व 11 कार्यकारी सदस्य बनाये गये। कमेटी निर्माण में सदस्यों की चयन प्रक्रिया में प्रखंड प्रधान सचिव विष्णुधारी महतो, सचिव मनोज पासवान, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, सन्नी गुप्ता, बालेश्वर सिंह, बरसोत पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्य राजेश कुशवाहा, सुधीर चंद्रवंशी, महेंद्र ठाकुर, जिम्बु रजवार, बिनोद महतो, प्रयाग साव, बसंत रविदास, सूरज दास, दिलीप भुइयां, नंदलाल रजवार, महेंद्र राम, चेतलाल रविदास, सोनू रविदास, अमित चंद्रवंशी, प्रभात चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, आशुतोष कुशवाहा, संजय साव, प्रदीप कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, सूरज राणा, नंदलाल रजवार, रामपति रजवार, चेतलाल रविदास आदि के साथ-साथ इस चयन प्रक्रिया में सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल रहे। मौके पर तिलेश्वर साहू सेना के अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि संगठन का निर्माण यहां के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने को लेकर किया गया है। जिससे उन्हें उनका हक और अधिकार मिल सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,610