टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के अलपीटो पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह भाकपा माले कार्यकर्ता महेश यादव के पिता का निधन हो गया। पंसस के पिता बबुनी यादव का निधन बीती रात हो गया। दुखद घटना की जानकारी लोगों को रविवार अहले सुबह हुआ। शव के अंतिम दर्शन के लिए बगोदर विधानसभा विधायक कॉमरेड विनोद सिंह समेत भाकपा माले नेता सह विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, विष्णुगढ़ प्रखंड माले सचिव जानकी शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव, अशोक यादव, पूर्व शिक्षक भुनेश्वर यादव, घनश्याम पाठक समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्त्ता चौथा पहुंचे। विधायक ने पूर्व पंचायत समिति को हिम्मत बंधाया व शव यात्रा में शामिल हुए। कॉ बिनोद सिंह ने कहा की शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें। रविवार को बबुनी यादव के शव को भेलवा नाला श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।