टीम एबीएन, अनगड़ा/ रांची। शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के सिरका नया टोली में बाईसी कुटुम स्वशासन परंपरा को आधुनिक समय के अनुसार पुनर्जीवित करने के लिए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता आंदोलनकारी जगेश्वर महतो ने की। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम महतो ने कहा कि बाईसी कुटुम के बिना समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। इसलिए बाईसी कुटुम्ब को संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय संयोजक विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह ने बाउंसी कुटुम्ब के बारे में सविस्तार वर्णन करते हुए रांची जिला में संगठन को मज़बूतवकरने पर बल दिया। युवा क्रांतिकारी समाजसेवी दुर्गा महतो को रांची जिला संयोजक मनोनीत किया। सर्वसम्मति से लोगों ने स्वागत किया कि बाईसी कुटुम के विचार गोष्ठी के पदाधिकारी के अलावे जयप्रकाश महतो, संगठन मंत्री व राष्ट्रीय सदस्य रतन महतो, केंद्रीय सदस्य संदीप महतो, सुरेश महतो नरेश, महतो घने नाथ महतो, किशुन महतो, आशाराम महतो, अशोक महतो, सुरेश महतो कमल महतो महतो, महतो, अजीत महतो, नागेश्वर महतो उपस्थित थे। इस विचार गोष्ठी में लगभग आसपास के सभी पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।