Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनायी भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनायी भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। कांग्रेस पार्टी की एकदिवसीय बैठक 15 अक्टूबर को भंडरा जिला परिषद निरीक्षण भवन में प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रखंड प्रभारी सिकन्दर अंसारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को तोड़ने पर लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए पूरे भारत का दौरा कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि देश को कौन आगे ले जा सकता है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आज देश को हिंदू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद और चीन, पाकिस्तान से उपर उठकर सोचने वाले व्यक्ति की जरूरत है, तभी देश की विकास हो सकता है। कई वक्ताओं ने अपना विचार पार्टी की मजबूती को लेकर रखा। बैठक में तबरेज मीरदहा, जीवन लकड़ा, निरंजन एक्का, इम्तियाज अंसारी, जुबी उरांव, विरिया उरांव, मोबारक अंसारी, फगुआ उरांव, गन्दूरा उरांव, बिरसु उरांव, गौशूल मीरदहा, लाल गौरी शंकर, मनराज उरांव, काले उरांव, सलाउद्दीन अंसारी, प्यारी उरांव, विगा पहान, खुर्सीद अंसरी, बासुदेव उरांव, विजय उरांव, बिरसु उरांव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,995