जमशेदपुर। पूरे सैन्य सम्मान के साथ भारतीय सेना के हवलदार मनोहर कुंकल को उनके पैतृक गांव प सिंहभूम जिला मुख्यालय से 30 किम ी दूर दोकट्टा ग ांव के गोरेयाबासा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की परम्परा के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ मनोहर को उनके पैतृक घर के आंगन में परिजनों की उपस्थिति के बीच दफनाया गया। मौके पर हवलदार मनोहर कुंकल की दो पत्नियां क्रमश: सुनीता कुंकल और शोभा कुंकल, बेटा मोहित और बिटिया माही, जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्रामीण, पूर्व सैनिक और आर्मी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। इसके पूर्व सेना के वाहन से वीर गति को प्राप्त हवलदार कुंकल का पार्थिव शरीर रांची से जमशेदपुर वाया कांड्रा होते हुए कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा से करीब 30 किमी दूर उनके पैतृक गांव ले जाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हर ग्रामवासी की आंखें नम होगर्इं। शहीद की पत्नी सुनीता और शोभा और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। हवलदार मनोहर के पार्थिव शरीर साथ आए सैनिकों द्वारा सलामी देने के बाद सेना के सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू कश्मीर के अमरनाथ गुफा में तैनात आर्मी मेहर रेजिमेंट के हवलदार मनोहर कुंकल की मौत मंगलवार को हो गई थी। आर्मी जवानों ने परिजनों से मिलकर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम यात्रा की तैयारी की गई। यहां जिला प्रशासन, जि ला पुलिस के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों द्वारा शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सेना के जवानों ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। सैन्य सम्मान की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ग्रामीणों ने आदिवासी हो पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार शव को घर के आंगन में ही दफनाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित सैन्य कर्मी, पूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों द्वारा ल गातार शहीद मनोहर अमर रहें, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी समेत सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो, एसडीओ शशिन्द्र बड़ाईक, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, मंझारी बीडीओ समीर रेनियर खलखो, मंझारी थाना प्रभारी विक्रम तिग्गा, कोकचो ओपी प्रभारी राम ष्णा मुर्मू समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक निरल पूर्ति समेत भाजपा नेता जयपाल कुंकल, कांग्रेस नेता लखन बिरुवा समेत अन्य पार्टी संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे हुए थे। जहां मनोहर के पार्थिव शरीर में श्र)ांजलि अर्पित कर विदाई दिए। इस दौरान विधायक ने मनोहर की दोनों पत्नियां व बच्चों से मिल कर ढंढास बंधाया और उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।