चतरा। झारखंड सरकार के पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल निदेशक जिशान कुमार,नितिश कुमार सिंह और प्रबंधन निदेशक आर रॉनिट ने शुक्रवार को जिले के इटखोरी स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर का निरीक्षण किया। हवाई मार्ग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी इटखोरी पहुंचे। जहां उपायुक्त ने सभी अतिथियों का चतरा जिला आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सचिव समेत सभी पदाधिकारियों ने जैन धर्म के सीतल नाथ मंदिर परिषर, बौद्ध स्तूप, मां भद्रकाली मंदिर परिषर एवं संग्रहालय का भ्रमण किया। उपायुक्त ने उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक एवं पुरातात्विक जानकारी दिया। वहीं माँ भद्रकाली मंदिर परिषर में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने सचिव पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग समेत अन्य अतिथियों से मुलाकात किया। उन्हें मंदिर के इतिहास एवं इसके विकास को लेकर प्रस्तावित मास्टर प्लान की जानकारी दी। सचिव ने जल्द विकास योजनाओं की समीक्षा कर कार्य प्रारंभ करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद सुनिल कुमार सिंह, उपायुक्त अंजली यादव समेत अन्य पदाधिकारी ने क्षेत्र से जुड़े इतिहास से उन्हें अवगत कराया। साथ हीं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सचिव द्वारा क्षेत्र में पर्यटन, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक स्थलों की समीक्षा उपरांत जल्द विकास कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई। इस पूरे दौरे के दौरान मुख्य रूप से उपायुक्त समेत उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, डीएसपी मुख्यालय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एनडीसी चतरा, जिला अभियंता जिला परिषद, जिला खेल कूद पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।