Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक में सरकार आपके द्वार : गोबरबंदा पंचायत के 27 बिरहोरों को मिला कंबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक में सरकार आपके द्वार : गोबरबंदा पंचायत के 27 बिरहोरों को मिला कंबल
विज्ञापन
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के गोबरबंदा पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, वरीय पदाधिकारी डीटीओ विजय कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, बीडीओ रिंकू कुमारी, सीओ मनोज महथा, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने किया। आपूर्ति, पेंशन, कृषि, बैंकिंग, शिक्षा, मनरेगा, कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पशु विभाग, प्रधानमंत्री आवास विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले को सुना एवं कई मामलों का निष्पादन किया गया। डीटीओ विजय कुमार ने कहा कि सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार आपके द्वार कैंप लगा रही है ताकि आम ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाया जा सके। शिविर में विभिन्न मामले से जुड़ी 446 आवेदन आये, जिसमें से 336 आवेदन का तत्काल निष्पादन किया गया एवं लंबित 110 आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारी को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। छूटे हुए सुयोग्य ग्रामीणों को राशन कार्ड निर्गत करने, राशनकार्ड में नाम व आधार जोड़ने का काम आॅन स्पॉट कर किया गया। 20 लोंगो को कोविड का टीका भी लगाया। शिविर में 27 बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मनरेगा बीपीओ राजीव आनंद, शिक्षा विभाग की बिईओ बंशीधर राम, बीसीओ राजेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सिकेंद्र कुमार दास, एमओ विद्याभूषण, 20 सूत्री सदस्य दिगंबर प्रसाद मेहता, समाजसेवी बिरेंद्र मेहता, राजू मेहता, सीताराम मेहता, उप मुखिया साजमा खातून, पंचायत सचिव राजेश्वर कुमार, रोजगार सेवक पप्पू प्रसाद, बीएफटी कैलाश कुमार, शिवलाल महतो, वार्ड सदस्य गोपाल सिंह, अर्जुन प्रसाद, निखत परवीन, पुनम देवी, सुनीता देवी, इशरत परवीन, रीता देवी, शशि देवी, सुभाष कुमार, अनीता देवी, नौशाद आलम, दस्तगीर आलम के अलावा प्रखंड व अंचल के सभी विभाग के कर्मी मौजूद व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। शिविर 38 बृद्ध व असहाय लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया। जिसमें 33 आवेदन स्वीकृत किये गये। जबकि एक सौ लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा गया। मुख्यमंत्री पशुधन के लिए 9, नया जॉब कार्ड 14 लोगों को बनाया गया, पीएम आवास 55 लोगों ने आवेदन दिया। मनरेगा की 51 योजनाएं स्वीकृत की गयी। 15वीं वित्त की एक योजना स्वीकृत की गयी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,390