Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़े बारियातु के ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरेडारी : सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़े बारियातु के ग्रामीण
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी के बारियातु पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन पंचायत में शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर में आमजनों से संबंधित कल्याणकारी योजनाएं को जोड़ा गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा सीओ राकेश तिवारी विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव मुखिया नीतू कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे। जिनके गरिमामय उपस्तिथि में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया की ग्रामीण तबके के लोगों का जनजीवन काफी पिछड़े हालत में रहा है। उन्हे अपने हक अधिकार की जानकारी तक नही है। यही वजह है की राज्य सरकार ने उन्हें जगाने के लिए और उन्हें उनका हक अधिकार सम्मान पूर्वक घर तक पहुंचाने हेतु आपकी योजना, आपकी सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस बीच वार्ड संख्या 10 में 150 गरीब असहाय लोगों के बीच पदाधिकारियों द्वारा कंबल का वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाये गये स्टॉल में कई लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। कोरोना का टीका भी लगाया गया। साथ ही राशनकार्ड के लिए कुल आवेदन 116 प्राप्त किये गये। वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन मनरेगा योजना से प्राप्त आवेदन की स्वीकृति दी गई। जेएसएलपीएस के तहत फूलों झानों सीसीएल तथा सीआईएफ के तहत महिलाएं के बीच चेक वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड के आवेदनों पर स्वीकृति दी गई। केसीसी के आवेदन प्राप्त किये गये। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना आवेदनो को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रियाधीन किया गया। सर्वजन पेंशन, आवास, लगान रसीद, मुख्यमंत्री पशुधन, नया राशनकार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद आदि योजनाएं हेतु आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में उप मुखिया व वार्ड सदस्य के अलावे काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,933