टीम एबीएन, रांची। क्लस्टर स्तरीय डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन डीएवी गांधीनगर के अधीन होने वाली कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में 23 स्कूलों के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल मैच दो विभिन्न मैदानों में आयोजित किये गये। शुक्रवार को खेले गये लड़कियों के फुटबॉल मैच में डीएवी चिड़िया प्रथम, डीएवी गोविंदपुर द्वितीय और डीएवी सिमडेगा तृतीय स्थान पर रही। जबकि लड़कों के फुटबॉल मैच में प्रथम सेमीफाइनल में डीएवी बिष्टुपुर में डीएवी गुआ को 4-3 से हराया। विजेताओं को डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, आयुष कुमार, स्वाति कुमारी समेत सभी शिक्षकों ने सभी विजेताओं को आशीर्वाद दिया।