टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। प्रखंड के सलगावां दुर्गा मंडप भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में बीडीओ शालिनी खालको, 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील ओझा उपस्थित हुए। जिसमें मनरेगा, वन विभाग, कृषि एवं पशुपालन, केसीसी लोन, बालविकास परियोजना, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांव से ग्रामीण अपनी समस्या व योजना के लिए आवेदन जमा किया। बीडीओ ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है। लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।इसके लिए इस महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन हर पंचायत में किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। बीडीओ ने बताया कि शिविर में कुल 300आवेदन प्राप्त हुए जिसमें कुछ आवेदनों का निष्पादन आॅन स्पॉट किया गया फ्रेश 34 आवेदनों को शुरू क्यों के कारण अस्वीकृत किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया मधुरानी, पंसस प्रतिनिधि गंगा साव, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, उप मुखिया अवधेश प्रसाद, शिव नारायण कुशवाहा महेश प्रसाद एवं अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित थे।