Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं इंद्रा कुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं इंद्रा कुमारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन झारखंड प्रदेश की सचिव इंदिरा कुमारी ने राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर भी प्रदेश अध्यक्ष संग चर्चा की। राज्यभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति के विकास की बात करने वाली सरकार में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाएं बस अत्याचार और शोषण का साधन बनकर रह गयी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार महिला उत्पीड़न पर शीघ्र रोक नहीं लगाती है और जांच कर दोषियों को कड़ी सजा नहीं दे पाती है, तो बाध्य होकर संगठन कठोर निर्णय लेगा। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार साहू, संजय साहू समेत संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,001