Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : भारतीय मजदूर संघ ने मनायी दत्तोपंत ढेंगरी की 18वीं पुण्यतिथि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : भारतीय मजदूर संघ ने मनायी दत्तोपंत ढेंगरी की 18वीं पुण्यतिथि
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। शुक्रवार को हजारीबाग कोयला क्षेत्र के परेज में भारतीय मजदूर संघ हजारीबाग जिला मंत्री नीरज सिंह के नेतृत्व में दतोपंत ढेंगरी जी के 18वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्थानों पर गरीबों के बीच फलों का वितरण किया। जिला मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में सबसे शक्तिशाली और एक नंबर का श्रमिक संगठन है। जिसका पूरा श्रेय दतोपंत ढेंगरी जी को जाता है। वे राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ तथा जागरण मंच के संस्थापक के रूप में जाने जाते थे। मौके पर हजारीबाग जिलाध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला के संयुक्त मंत्री गैलिक्सी गौरव, सीसीएल सीकेएसके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी झा, रामबलि चौहान, उमेश करमाली, पप्पू दुबे, रणविजय सिंह, रितेश सिंह, पवन सुरेश सहित संघ के कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,728