टीम एबीएन, हजारीबाग। गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग की ओर से क्षमता से अधिक कू्ररतापूर्वक 20 मवेशियों को एक ट्रक में लाद कर अवैध रूप से बिक्री के लिए कहीं ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्रा पुलिस ने ट्रक (यूपी 75 एटी 1277) पर अवैध रूप से कू्ररतापूर्वक क्षमता से अधिक 20 भैंसा लाद कर ले जाया रहा है, जिसे विधिवत जब्त कर पिंजरापोल भेजा गया। उक्त मामले में कोर्रा थाना सं0-235/22 दर्ज कर पशु तस्कर सरदार चौक निवासी मो साहिल, ड्राइवर यूपी निवासी विशेष कुमार व सहायक चालक साहिल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।