Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विभावि में राज्य स्तरीय प्री आरडी शुरू, झारखंड राज्य के स्वयंसेवकों का चयन संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विभावि में राज्य स्तरीय प्री आरडी शुरू, झारखंड राज्य के स्वयंसेवकों का चयन संपन्न
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एनएसएस का राज्य स्तरीय प्रीआरडी चयन शुरू हो गया। गुरुवार को झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवकों के लिए चयन किया गया। इसमें कुल 50 छात्र तथा छात्राओं ने हिस्सा लिया। 15 अक्टूबर को बिहार राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए स्वयंसेवकों का चयन किया जायेगा। झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों में गुरुवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय समेत रांची विश्वविद्यालय एनपी विश्वविद्यालय, आईबीएन विश्वविद्यालय, अर्का जैन विश्वविद्यालय, झारखंड राय विश्वविद्यालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, सेंट्रल विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, एसकेएम विश्वविद्यालय एवं उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। इस चयन में निर्णायक के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अरुण कुमार सिंह एवं एमके कॉलेज पांकी, मेदीनीनगर के प्राचार्य डॉ दिलीप राम उपस्थित थे। चयन प्रक्रिया बिहार एवं झारखंड के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे की देखरेख में आयोजित की गई। इस अवसर पर पटना क्षेत्रीय कार्यालय से योगेंद्र प्रसाद, कुणाल, अंकित पाठक, देवघर से राष्ट्रीय सेवा पुरस्कृत राजेंद्र कुमार साव सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अमिता शर्मा एवं प्रतिभानंद सिंह उपस्थित थे। इसके अलावे प्रोग्राम ऑफिसर एवं स्वयंसेवकों के साक्षात्कार में क्षेत्रीय निदेशक समेत पूर्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर सिंह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रूफीना तिर्की, पांकी, मेदिनीनगर के प्राचार्य, हजारीबाग के जिला नोडल पदाधिकारी भोलानाथ सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के योगेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। प्रीआरडी चयन व्यवस्था में आयोजक विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ जॉनी रूफीना तिर्की एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। स्वयंसेवकों के लिए परेड में चयन सीआरपीएफ के दो पीआई स्टाफ की देखरेख में संपन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया के शुरू में क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने कहा कि स्वयंसेवकों का चयन प्रतिस्पर्धाओं में दक्षता के आधार पर किया जायेगा। इसमें दौड़, परेड, हाइट, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस प्रीआरडी चयन प्रक्रिया में प्रोग्राम ऑफिसर का भी कंटिजेंट लीडर के लिए साक्षात्कार लिया गया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ लक्ष्मी सिंह एवं एनपी विश्वविद्यालय का नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ नवल किशोर प्रसाद ने किया। मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर खेमलाल महतो, डाॅ शिवकुमार राणा डॉ शीला सिंह समेत सीनियर वॉलिंटियर सोनू स्वराज, नीलू, बनवारी लाल मंडल, पुरुषोत्तम कुमार, अमन हेम्ब्रम, कविता कुमारी, आकाश लोहरा, अंजू कुमारी, विकास कुमार पांडेय, विकास कुमार, राहुल कुमार, सत्यम पांडेय, गुलशन कुमार, रंजन कुमार सिंह, विश्लाक्षी कुमारी समेत प्रतिभागीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,481