Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व दृष्टि दिवस : एलएनजेपी आंख अस्पताल में कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विश्व दृष्टि दिवस : एलएनजेपी आंख अस्पताल में कई कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। अस्पताल-चौपारण में विश्व दृष्टि दिवस 2022 के अवसर पर 13 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पैरामेडिकल स्टाफ, नेत्र सहायक को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य देखभाल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 13 अक्टूबर 2022 को एलएनजेपी आंख अस्पताल, बहेरा, चौपारण के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इटखोरी, चौपारण, बरही ब्लॉक के लगभग 55 स्वास्थ्य कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और नेत्र सहायक ने भाग लिया। करुणा निधि (डीपीएम- साइटसेवर्स) ने मोतियाबिंद स्क्रीनिंग कैंप और अपवर्तक त्रुटियों के लिए विशेष रूप से परिहार्य अंधेपन के लिए प्रशिक्षण दिया, जबकि विकांत कुमार सिंह (सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट- एलएनजेपीईएच) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने गांवों में आंखों की देखभाल के लिए निवारक-उपचारात्मक उपायों के बारे में बुनियादी जानकारी का प्रसार किया और प्रशिक्षुओं को नेत्र स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। संतोष कुमार पुरी (प्रबंधक-एलएनजेपीईएच) के नेतृत्व में टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया। श्री अंबर निधि श्रॉफ (क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर) ने विश्व दृष्टि दिवस की थीम योर आईज पर ध्यान लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,021