Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : उपायुक्तों से सीएम ने जाना योजना का हाल, लाभुकों से भी सीधा संवाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : उपायुक्तों से सीएम ने जाना योजना का हाल, लाभुकों से भी सीधा संवाद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों से ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद किया एवं विभिन्न जिला अंतर्गत पंचायतों में लगे शिविर में आये लाभुकों से भी बात चीत करते हुए उन्हें मिल रहे योजनाओं के विषय में जानकारी ली। गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड स्थित पंचायत सचिवालय बघिमा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगाये जा रहे कैंप के विषय में जानकारी मुख्यमंत्री को दी। कैंप में उपस्थित लाभुकों से उपायुक्त महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री की बात करवायी। मुख्यमंत्री सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सावित्री बाई फूलो किशोरी योजना से लाभान्वित लाभुक तथा पशुधन विकास योजना के लाभुक से सीधा संवाद किया एवं उनके द्वारा योजना से हुए लाभ तथा उन योजनाओं से उनके जीवन में क्या बदलाव आये उसके विषय में जाना। मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं से भी लाभुकों को अच्छादित करने का निर्देश उपायुक्त को दिया एवं प्रतिदिन इस प्रकार के शिविर का आयोजन करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के झंडा मैदान से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की थी यह योजना का दूसरा चरण है। इसके अलावा सीएम ने एक हजार से अधिक करोड़ की संपत्तियों का भी वितरण और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,851