टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। सूबे की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी के दिवंगत पति पूर्व विधायक देवेंद्र माझी का 28वां शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। जिसमें आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन, सांसद गीता कोड़ा समेत कोल्हान प्रमंडल के सभी झामुमो विधायक शामिल होंगे। मौके पर सारंडा के गोइलकेरा हाट में आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।