टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार दिनांक 16/10/ 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी जलेश्वर महतो व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला संयोजक मानस सिन्हा बैठक में भाग लेकर जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता, पार्टी संगठन की पूर्णता मजबूति एंव डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाने सबंधी विषय पर संबंधित जिला के नेताओं से विचार-विमर्श कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जबकि इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह करेंगे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।