Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस बनायेगी भारत जोड़ो पदयात्रा की रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस बनायेगी भारत जोड़ो पदयात्रा की रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में संगठन की पूर्णता, भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श के लिए आज यहां कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताा राकेश सिन्हा ने बताया कि संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने के लिए तथा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पूर्वक संचालन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने चारो कार्यकारी अध्यक्ष को कहा कि अपने-अपने प्रभार वाले जिला में अविलंब जाकर पंचायत एवं बूथ स्तर तक यात्रा की सफलता, पार्टी संगठन की मजबूती एवं डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का उस जिला के तमाम वरीय नेताओं, प्रदेश प्रतिनिधियों, प्रखंड अध्यक्षों अग्रणी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करें। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि बैठक में लिये गये निर्णय के उपरांत कल 13 अक्टूबर को कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की अपने प्रभार जिला पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर 14 अक्टूबर को बंधु तिर्की के साथ गढ़वा में बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की 15 अक्टूबर को सिमडेगा और गुमला एवं 21 अक्टूबर को दुमका में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श करेंगे एवं कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर 15 अक्टूबर को पलामू, 18 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, 21 अक्टूबर को पाकुड में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सिन्हा ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो 16 अक्टूबर को हजारीबाग एवं रामगढ़, 18 अक्टूबर को सरायकेला-खरसावां, 21 अक्टूबर को देवघर, गोड्डा, 22 अक्टूबर को साहेबगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, 21 अक्टूबर जामताड़ा एवं दुमका, 22 अक्टूबर को धनबाद एवं बोकारो में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,046