Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : 60 साल की महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : 60 साल की महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। साहिबगंज से एक घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने एक 60 साल की महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया। लोगों का कहना था कि महिला डायन है। वहीं पीड़िता का दावा है कि उसे 21 हजार रुपये देने की शर्त पर छोड़ा गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना 20 दिन पहले का है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने इस तरह के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, अभी तक इस मामले को ग्राम पंचायत सुलझा रहा था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,378