Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 को अधिवक्ता संघ का एकदिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन, सुदेश महतो होंगे मुख्य अतिथि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 को अधिवक्ता संघ का एकदिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन, सुदेश महतो होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ का 15 अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बड़गाई, बूटी मोड़, बरियातू रोड, रांची स्थित रीताश्री बैंक्वेट हॉल, में आयोजित इस अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 24 जिला के सभी 37 बार संघों के अधिवक्ता भाग लेंगे। अधिवेशन की तैयारी को लेकर आज आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं आजसू के उपाध्यक्ष हसन अंसारी के साथ अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की सुदेश महतो के आवास पर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें अधिवेशन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से होगी एवं अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि गिरीडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चैधरी, गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, पूर्व न्यायाधीश एवं आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,825