टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ में आप की सरकार आप की योजना आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे फेज के तहत दूसरे दिन विष्णुगढ़ के अचलजामु पंचायत मैं शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत बीडीओ संजय कोंगारी, मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि तपेश्वर रजक, जिप सदस्य शेख तैयब ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन समर्पित किया। आयोजित शिविर में सबको मिले अधिकार इसलिए आपकी सरकार फिर से आ रही आपके द्वार लेकर पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। अथितियों ने सरकार के कार्य को सराहा और इस योजना से ग्रामीणों को लाभ उठाने की बात कही। मौके पर प्रमुख जैबुन निशा, प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी, एमओ आलोक कुमार व सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए।