Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी के पचड़ा में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरेडारी के पचड़ा में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के केरेडारी प्रखंड के पचड़ा पंचायत में शिविर का आयोजन कर आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के आवेदन समर्पित किये। जिनमें 150 गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शिविर में लगे स्वास्थ्य स्टॉल में 109 लोगों को स्वास्थ्य जांच किया गया। तथा 3 व्यक्यितयों को कोरोना का टीका दिया गया। मौके पर 4 व्यक्तियों ने राशनकार्ड में नाम हटाने के आवेदन दिये, तथा 30 आवेदन नये राशनकार्ड के लिए प्राप्त किये गये। राशन कार्ड के त्रुटि निराकरण के लिए 95 आवेदन आये। वहीं मौके पर वृद्धा पेंशन के 3, विधवा पेंशन के 09, विकलांग पेंशन के 02 आवेदन सहित मनरेगा के तहत 05 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 14, मनरेगा जॉब कार्ड के 06 आवेदनों पर स्वीकृति दी गई, केसीसी के 02 आवेदन प्राप्त किये गये। वहीं सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 39 आवेदनो को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रियाधीन किया गया, फूलो झानों आशीर्वाद योजना के 01, लगान रसीद के 20,सोना सोबरन के 18 आवेदन प्राप्त किये गये। मौके पर विधवा, वृद्धा, विकलांग व सर्वजन पेंशन, आवास, लगान रसीद, मुख्यमंत्री पशुधन, नया राशनकार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद आदि योजनाओं के कुल 617 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 371 मामलों का आॅन द स्पॉट निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीर्घ निस्तरण हेतु प्रक्रियाधीन किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,568