Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : तत्काल दिव्यांगता उपकरण पाकर गदगद हुआ दिव्यांग खिरोधर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : तत्काल दिव्यांगता उपकरण पाकर गदगद हुआ दिव्यांग खिरोधर
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखण्ड के बरांय निवासी व भारत के तीसरे सबसे छोटे कद के व्यक्ति खिरोधर प्रसाद महतो दिव्यांग हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें विकलांगता प्रमाण-पत्र दिया गया। श्री महतो के जन्मजात शारीरिक विकृति के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। श्रवण मशीन नहीं रहने के कारण उन्हें सुनने व समझने तथा चलने फिरने में काफी परेशान हो रही थी। दैनिक दिनचार्य के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम-2.0 के तहत विष्णुगढ़ के खरना पंचायत शिविर में बड़ी उम्मीद के साथ खिरोदर महतो अपने सहयोगी के साथ पहुंचे तथा प्रखण्ड प्रशाासन से श्रवण मशीन, ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मौके पर मौजूद अधिकारी ने पहल करते हुए तत्काल समाधान के निदेश दिये। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल जांचोपरांत श्रवण मशीन उपलब्ध कराया। वहीं समाज कल्याण विभाग के द्वारा उन्हें ट्राई साईकिल, प्रमाण पत्र के साथ कंबल भी उपलब्ध कराया गया। तत्काल मिली मदद से गदगद दिव्यांग खिरोधर महतो ने जिला प्रशासन को अभार प्रकट करते हुए झारखण्ड सरकार के द्वारा आयोजित शिविर एवं अभियान की तरीफ की। इस क्रम में ग्रामीण स्तर पर झारखण्ड सरकार की संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,094