Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बीमारी ठीक कराने के नाम पर धर्मांतरण का धंधा जोरों पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : बीमारी ठीक कराने के नाम पर धर्मांतरण का धंधा जोरों पर
विज्ञापन
चौपारण। प्रखंड में कई सालों से धर्मांतरण का धंधा जोरों पर है। भोले भाले अनपढ़ लोगों को दु:ख दर्द और बीमारी ठीक कराने के नाम पर धर्मांतरण का प्रलोभन दिया जा रहा है। प्रखंड विश्व हिंदू परिसद और बजरंग दल ने लगातार इसे रोकने का प्रयास किया है लेकिन फिर भी धर्मांतरण कराने वाले लोग बाज नही आ रहे है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के ग्राम कारी पहरी(सेल्हारा) तथा मध्यगोपाली, हरिजन टोला में धर्मान्तरण का खेल खेला गया। मध्यगोपाली ग्राम में स्थानीय विहिप / बजरंगदल कार्यकर्ताओं की सतर्कता से इस षडयंत्र को रोकने में कामयाब रहे। जानकारी मिलते ही प्रखंड संघ/ विहिप/ बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर मामले की गहनता से छानबीन किया, जिसमें अवैध धर्मांतरण कराने की सामने आई। पकड़े गए मिशनरियों में, लगभग 20 की संख्या में एक पुरुष तथा कई महिलाएं हलमत्ता (चतरा जिला) से आयी हुई थीं। कान पकड़ कर अपनी गलती मानते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न दोहराने का संकल्प लिया। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद, प्रखंड मंत्री शेखर गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य के साथ साथ चौपारण प्रखंड में ऐसे षड्यंत्रकारी अपना पैर पसार चुके हैं। निर्धन भोले -भाले हिंदुओं को बहला फुसलाकर धर्मान्तरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार की अनदेखी विस्फोटक रूप ले सकती है। धर्मान्तरण विरुद्ध कानून को प्रभावी बनाया जाय तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाय। मौके पर प्रखंड संघ से पंकज वर्णवाल, राहुल केशरी, प्रखंड बजरंग दल संयोजक हिमांशु वैध, मध्यगोपाली खंड मंत्री राजू गुप्ता तथा सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय बजरंग दल सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,873