टीम एबीएन, हजारीबाग। नगर निगम हजारीबाग की ओर से धोबिया तालाब में आने वाले नाली के गंदे पानी को तालाब में न जाकर नया नाली निर्माण कर बड़े नाले में डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही चारों तरफ सफाई करते हुए नए पौधे लगाये गये हैं।
आसपास अतिक्रमण रोकने के लिए बाउंड्री वाल कराया गया है। साथ ही लगातार वीड हार्वेस्टर मशीन से सफाई करायी जा रही है। तालाब के पानी का एरिएशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अमृत योजना के तहत चारों तरफ पाथवे, फव्वारा, फ्लोटिंग गार्डन के साथ सुंदरीकरण किया जाना है। साथ ही सरकार से स्वीकृत योजना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनवाया जायेगा।