टीम एबीएन, हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए उनकी प्रेरणा से सांसद जयंत सिन्हा द्वारा उपलब्ध करवाये गये स्वच्छता कीट का वितरण गुरुवार को आर्ष कन्या गुरुकुल में करीब 300 से अधिक बच्चों के बीच करवाया गया। सांसद जयंत सिन्हा से उपलब्ध किट पाकर स्कूल के बच्चों ने सांसद का आभार जताया। इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आयेगी। बीमारी से बचाव होगा। सबसे बड़ी बात यह होगी स्वच्छ रहने की आदत बन जायेगी। यही सोच सांसद जयंत सिन्हा की है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता केपी ओझा, सांसद के सचिव हिमांशु कुमार, सत्यजीत वर्मा तथा स्कूल के प्राचार्य उपस्थित हुए। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।