Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : दिव्यांग बच्चों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने लगाया जांच शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : दिव्यांग बच्चों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने लगाया जांच शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। झारखंड शिक्षा परियोजना ने प्रखंड संसाधन केंद्र दारू में 3 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर लगाया। इस शिविर में प्रखंड के 50 से अधिक बच्चों ने अपने अभिभावक के साथ आकर जांच करवाई। मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों ने सभी बच्चों की दिव्यंगता से संबंधित जांच की। इस अवसर पर शिविर में मौजूद रिसोर्स शिक्षिका निशा कुमारी और रानू रागिनी ने बताया कि जिन बच्चों की जांच हुई है उनको जल्द ही आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये जायेंगे। मेडिकल टीम में हड्डी विशेषज्ञ डॉ राजा बाबू, डॉ अरुण यादव और आडियोलॉजिस्ट डॉ अंकुश राज शामिल थे। जिन्होंने शिविर में आये बच्चों की जांच की। इस कैंप को सफल आयोजन में मानव विकाश इचाक संस्था से जुड़े अमृत राम, रानी कुमारी, अर्जुन हांसदा ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,553