Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आंगनबाड़ी संघ (सीटू) का राज्य सम्मेलन 15-16 को जामताड़ा में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आंगनबाड़ी संघ (सीटू) का राज्य सम्मेलन 15-16 को जामताड़ा में
विज्ञापन
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। आल इंडिया फेडरेशन आॅफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्फर्स (आइफा) से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) का तीसरा झारखंड राज्य सम्मेलन 15 - 16 अक्टूबर को जामताड़ा में होने जा रहा है। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन मे पूरे झारखंड से लगभग 500 प्रतिनिधि शामिल होंगी। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू की राष्ट्रीय सचिव और आल इंडिया आंगनबाड़ी फेडरेशन की महासचिव कॉमरेड ए आर सिन्धु करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव और संजय पासवान मौजूद रहेगें। इस सम्मेलन में कोडरमा जिला के सतगांवा, मरकच्चो, डोमचांच, जयनगर, चंदवारा व कोडरमा प्रखंड से 50 सेविका सहायिका प्रतिनिधि शामिल होंगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,060