Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्कूलों में नये सिरे से संयोजिका चयन पर लगे रोक : सीटू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्कूलों में नये सिरे से संयोजिका चयन पर लगे रोक : सीटू
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने जिले के विद्यालयों में मिड डे मिल की निगरानी करने वाली माता समिति और संयोजिका का नये सिरे से चुनाव का विरोध किया है और चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीटू ने उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया है। सीटू नेता संजय पासवान ने कहा कि स्कूलों में कई वर्षों से माता समिति की संयोजिका मिड डे मिल के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम कर कर रही है, उन्हें सरकार के द्वारा कोई मानदेय भी नहीं मिलता है। स्कूल संयोजिकाओं को सिर्फ समाज में एक प्रतिष्ठा है और वहीं इसकी संपत्ति है। किसी विद्यालय की संयोजिका अगर अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करती है तो निश्चित ही उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी सजा सबको नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से संयोजिका चुनाव पर रोक लगायी जाये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,826