Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : राजस्व उप निरीक्षक संघ की बेमियादी हड़ताल से कामकाज ठप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : राजस्व उप निरीक्षक संघ की बेमियादी हड़ताल से कामकाज ठप
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड समेत हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ बेमियादी हड़ताल पर है। हड़ताल पर होने के कारण प्रखंड में एलपीसी, दाखिल खारिज, आय, आवासीय, जाति, ईडब्ल्यूएस समेत कई जरूरी कार्य ठप है। राजस्व कर्मचारियों द्वारा 11 सूत्री मांगों को सरकार से इंप्लीमेंट करने की मांग कर रहे हैं। हजारीबाग समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को लगातार 28वें दिन धरना जारी रहा। बताते चलें कि बीते वर्ष सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर गये थे। सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2019 को हड़ताल के बाबत कर्मचारियों की मांगो पर समझौता किया गया था, लेकिन 3 वर्ष बाद भी इनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। पुनः पुरानी मांगें मनवाने के लिए राजस्व कर्मचारी 28 दिन से हड़ताल पर है। 2019 के समझौता के आधार पर कार्य संपादन के लिए यातायात सुविधा, खाली पदों पर प्रोन्नति, हल्का इकाई का पुनर्गठन, प्रोन्नति में कार्यानुभव 10 वर्ष से 5 वर्ष करने की मांग, कार्य के दौरान सुरक्षा, अंचल निरीक्षक के पदों पर प्रोन्नति के आधार पर भरने की मांग, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट समय से 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी धरना पर है। जानकारी के अनुसार मामले को बरही विधायक अकेला यादव समेत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से मिलकर हड़ताल कर्मियों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा। धरनार्थियों ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मामले को झारखंड सरकार के समक्ष रखी जायेगी। हालांकि आश्वासन के बाद भी लोग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर दिखे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,610