Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सबसे जुड़े कार्यकर्ता, टीम भावना से काम करें : जयंत सिन्हा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सबसे जुड़े कार्यकर्ता, टीम भावना से काम करें : जयंत सिन्हा
विज्ञापन
विष्णुगढ़, हजारीबाग। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का जनसंवाद कार्यक्रम विष्णुगढ़ के स्थानीय बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम की अध्य्क्षता विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने की तथा संचालन पश्चिमी मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की। मौके पर सांसद जयंत सिन्हा लोगों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और हरसंभव समाधान करने का भरोसा दिया। लोगो ने नियमित बिजली आपूर्ति, विष्णुगढ़ में रास्ते मे घरों का गंदा पानी बहाव की समस्या, कोनार डैम से जलापूर्ति की समस्या, एन एच 100 का चौड़ीकरण समेत कई समस्याओं को लोगो ने रखा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगो की जनसमस्याओं को मुझे अवगत कराते हुए निराकरण की दिशा में उचित स्थान पर पहुंचाये। कार्यकर्ता हमसे जुड़कर टीम की भावना में काम करें। भाजपा सेवा व समर्पण का संगठन है। जनसेवा मेरी पहली प्राथमिकता है। मोदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में राज्य की हेमन्त सरकार सहयोग नही कर रही है। राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्य्क्ष टुन्नू गोप, मांडू सांसद प्रतिनिधि विपिन सिन्हा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद सहित कई उपस्थित थे। आदिवासी कुड़मी समाज प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : चरही आदिवासी कुड़मी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात किया। उन्होंने सांसद को भारत की जनगणना के भाषा सूची में कुड़मियों की मातृभाषा कुड़माली के लिए जनजातीय भाषा के तौर पर स्वतंत्र रुप से भाषा कोड लागू कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद श्री सिन्हा ने उनकी बात पीएमओ तक पहुंचाकर यथोचित संशोधन कराने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि उक्त मांग को लेकर संगठन विभिन्न माध्यमों से विगत लगभग 01वर्ष से राज्य से लेकर केंद्र स्तर तक संघर्षरत है। प्रतिनिधिमंडल में बैजनाथ महतो प्रदेश महासचिव, बैजनाथ महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन महतो, हजारीबाग जिला संयोजक सह जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल,हजारीबाग जिला सह संयोजक सह चुरचू प्रखंड उप प्रमुख चोलेश्वर महतो,हेमलाल महतो,हुलास महतो,राजकुमार महत,चुरामन महतो,जालेश्वर महतो,बुधन महतो,भूपेंद्र महतो,राजेश्वर महतो,मनगोबिंद महतो,टेकलाल महतो,संतोष महतो,प्रेमचंद महतो,दामोदर महतो,सुशील महतो,हिरामन महतो वगैरह दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,682