टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्थित एयरटेल के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 4 बजे ही एयरटेल गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे, आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल के कई वाहन मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस आग लगी में काफी नुकसान हुआ है।