Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : पढ़ाने की बजाय नशा करते पकड़ाया शिक्षक, छात्रों से मांगता था सिगरेट-गुटखा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : पढ़ाने की बजाय नशा करते पकड़ाया शिक्षक, छात्रों से मांगता था सिगरेट-गुटखा
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। झारखंड के गढ़वा जिले के एक स्कूल में नशेबाज शिक्षक स सभी छात्र-छात्राएं परेशान है। जिला मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्र सुखबना के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक पढ़ाने के बजाए नशे का सेवन करता है। यह शिक्षक बच्चो से गुटखा तो कभी सिगरेट मंगाता है, वहीं प्राचार्य ने तो स्कूल में बच्चो के लिए आया क्षतिपूर्ति की 60 हजार की राशि को अवैध निकासी कर उसे भी नशे में खर्च कर डाला। इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगमा किया। जानकारी के अनुसार, बच्चो ने बताया कि प्राचार्य हमलोगों से गुटखा मंगाते हैं। सिगरेट मंगाते हैं और हमलोगों के सामने पीते भी हैं। मना करने पर हमलोगों को मारते भी हैं। इसी क्रम में स्कूल पहुंचने पर आरोपी शिक्षक गुटखा खाते रंगेहाथ पकड़ा गया। इस बारे में जब शिक्षक से पूछा गया तो उसने कैमरे के सामने स्कूल में ही अपने मुंह से गुटखा को निकालते हुए देखा गया। क्षतिपूर्ति की राशि के बारे में पूछा गया तो उसने माना कि वह पैसे की निकासी की है, लेकिन अब वह लौटा रहा है। स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय ने कहा कि पूर्व में प्रधानाध्यापक ने पैसे की निकासी कर ली थी, लेकिन उसे वापस कर दिया गया है। पूर्व के प्राचार्य द्वारा नशे करने के मामले में पूछे जाने पर वह चुप हो गये। इधर, जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्यवाई की जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,391