Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यालय में पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित सदस्यों का अभिनन्दन करेगी भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यालय में पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित सदस्यों का अभिनन्दन करेगी भाजपा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की आज एक अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ भावी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई। जानकारी के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्य्क्ष दीपक प्रकाश ने की। जबकि इस बैठक में पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, विधायक नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर समेत पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 18 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में पार्टी की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें गत पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित सदस्यों का अभिनन्दन किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,985