Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : बांझेडीह पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : बांझेडीह पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार की मौत
विज्ञापन
कोडरमा। जिले के बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को लिफ्ट टूटने से चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पावर प्लांट में 150 मीटर चिमनी का निर्माण किया जा रहा था। जहां 80 मीटर तक कार्य पूर्ण किया जा चुका था। जिसकी जांच पड़ताल के लिए एक ही लिफ्ट से चारों लोग ऊपर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने से लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। इनमें श्री विजया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा प्रसाद कोडाली (42) पिता नंदकुमार और सेफ्टी मैनेजर नवीन कुमार (30) पिता रघुनंदन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य मजदूर कार्तिक सागर (30) पिता रमुल्लाह और कंपनी के एमडी डॉ विनोद कुमार चैधरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार श्री विजया कंपनी थरमेक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के अंदर काम कर रही थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,238