झारखंड
कटकमदाग : अडरा पंचायत में लगाया गया जनता दरबार
ABN Bureau
•
12 Oct, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। आपकी योजना - आपकी अधिकार आपके द्वार के तहत कटकमदाग के अडरा पंचायत में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्ज्वलित कर बीडीओ शालिनी खलखो और मुखिया संगीता देवी, पंसस गोवर्धन गंझू व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों को प्राकृतिक पत्तों के खुद निर्मित टोपी पहना कर स्वागत किया। मंच का संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कविंदर यादव कर रहे थे। जेएसएलपीएस की दीदियों में 24 समूहों को सीआईएफ के तहत 50 हज़ार कर 12 लाख तथा सीसीएल के तहत 8 समूहों को 3 लाख कर 24 लाख का चेक दिया गया।
गरीब असहाय लोगों के बीच 104 कंबल भी बांटे गये। स्वास्थ्य कैम्प में 21 लोगों ने कोविड वैक्सीन का तीसरा डोज लिया। मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाया गया। विधवा एवं वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन ऑन द स्पॉट स्वीकृत किया गया। साथ ही सभी संबंधित विभाग अपना अपना दायित्व निभाते दिखे। इस कार्यक्रम के उपरांत बीडीओ शालिनी खलखो ने प्राथमिक विद्यालय सिमरा कोनी में खेल मैदान का शुरुआत की और विद्यालय की शिक्षिका से बच्चों के शिक्षा एवं खेल के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना निरीक्षण करते हुए मीणा देवी पति विनोद राम को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास की नींव कराई गई। कार्यक्रम में पंचायत सचिवालय अडरा में बाल विकास परियोजना कटकमसांडी कटकमदाग, पशुपालन विभाग हजारीबाग, स्वास्थ्य विभाग हजारीबाग, जिला आपूर्ति विभाग हजारीबाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी हजारीबाग, अंचल व प्रखंड आदि संबंधित विभाग की सभी स्टॉल लगी हुई थी। मौके पर प्रखंड समन्वयक पूर्णिमा कुमारी, मनरेगा बीपीओ रेनू बाला, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव साव, गोकुल महतो, रामप्रसाद महतो, महेश राम, जेई सुरेंद्र कुमार, रोजगार सेवक राजीव कुमार खाद आपूर्ति सह भाजपा महामंत्री अरुण राणा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कविंदर यादव, एसबीएम के आशीष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार, अवधेश कुमार, राजू कुमार, स्वयंसेवक अजय कुमार राणा, दिलीप कुमार राम, पिंटू कुमार, विनय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन