Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : मेढकुरी पंचायत से शुरू हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : मेढकुरी पंचायत से शुरू हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। झारखंड सरकार के आदेशानुसार आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार के दूसरे फेज का प्रारम्भ दारू प्रखंड के मेढकुरी पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। उप समाहर्ता डेविड बलिहार सीओ नीतू कुमारी, बीडीओ सुशील कुमार राय जिला परिषद सदस्य गीता देवी प्रमुख कुमारी स्वेता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। शिविर में मनरेगा, राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा के तहत, आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग जेएसलपीएस, स्वास्थ्य विभाग आदि का शिविर लगाया गया। शिविर में वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, मनरेगा से जॉब कार्ड, आवास आदि के सर्वाधिक आवेदन आये। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के टीकाकरण के लिए शिविर लगाया। मौके पर बीडीओ सुशील कुमार राय ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में उप समाहर्ता डेविड बलिहार, अंचलाधिकारी नीतू कुमारी, जिला पार्षद गीता देवी, प्रमुख कुमारी स्वेता, मेड़कुरी मुखिया भोला तुरी, बीपीओ स्वाति वर्मा, ललिता कुमारी, गंगा सागर, रविन्द्र कुमार, नीलम कुमारी, दिग्विजय सिंह, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, रिंकी कुमारी, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, किरण देवी, प्रबिला देवी, राधा देवी, सेतु किरण सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,439