Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : खैरा में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : खैरा में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के खैरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरा प्रांगण में झारखंड सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला से आये आईएस प्रशिक्षु शताब्दी मजूमदार, बाल विकास कल्याण विभाग से इंदु खलखो, टाटीझरिया बीडिओ साइनी तिग्गा, प्रमुख संतोष मंडल, जिप सदस्य रामप्रसाद कंपनी, खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी मधु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम स्थल पर वृद्धा, विधवा, विकलांग, दिव्यांग पेंशन योजना, बाल विकास कल्याण विभाग के तहत पीएम मातृत्व वंदना योजना, प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, मनरेगा समेत अन्य विभिन्न विभाग योजनाओं का स्टॉल लगाया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी, कंबल का वितरण कर राशनकार्ड, पीएम आवास, पेंशन योजना, केसीसी कार्ड, जॉब कार्ड समेत अन्य योजनाओं के लाभुकों का आॅन द स्पोर्ट निष्पादन किया गया। मौके पर उप प्रमुख रवि वर्णवाल, उपमुखिया पति सोबरन महतो, कोर्डिनेटर सुनील, बीपीआरओ बिजय रवि, मनरेगा अधिकारी कुलदीप कुमार, श्याम यादव, बीइओ सुधीर राय, कंप्यूटर आॅपरेटर नवनीत कुमार, सीआरसी डॉ दयाल प्रसाद, कुमार, अर्जुन प्रसाद, निरंजन कुमार, मिथलेश वर्मा, शंकर वर्मा, सौरभ कुमार, अरविंद केसरी, पप्पू रविदास समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,060