Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार पहुंची आपके द्वार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार पहुंची आपके द्वार
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का मूर्त रूप देने हेतु जनता दरबार का पहला प्रखंड स्तरीय शिविर बुधवार को चनारो पंचायत सचिवालय भवन परिसर में आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीडीओ इंदर कुमार, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, स्थानीय मुखिया ब्रज बिहारी महतो, पंसस राधाकांत पटेल समेत पंचायत के प्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों की मौजूदगी में की गई। बीडीओ इंदर कुमार ने लाभुकों को जानकारी देते हुए कहा कि अपनी समस्याओं को लगाए गए विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से आवेदन देकर निराकरण करायें। आगे बताया कि इस तरह का शिविर का आयोजन प्रत्येक पंचायतों में निर्धारित तिथि पर आयोजित किए गए हैं। स्टॉल पर हर विभाग के कर्मी आपके समस्याओं को निराकरण के लिए तत्पर हैं। सबसे अधिक आवेदक राशन कार्ड, पीएम आवास, आय,आवासीय, जाति, वृद्धा पेंशन, भूमि संबंधी मामलों के लिए दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन दिए गए। संपन्न लोगों से राशन कार्ड को स्वयं निरस्त कराने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा प्रभारी मेडिकल टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा केसीसी ऋण, राष्ट्रीय पेंशन योजना, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य, पशुपालन और कृषि से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाए गए।आंगन बाड़ी केंद्र की ओर से पोषण संबंधित जानकारी दी गई।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ गुप्ता, जेई अरुण कुमार, आशीष कुमार, त्रिदेव कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बालकुमार महतो, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो, उप मुखिया कविता देवी, पार्वती देवी,रफीक खां, करन किस्कु, अनुज बेसरा, सविता कुमारी, रीता हंसदा, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो, युगेश्वर महतो, बीएफटी प्रकाश कुमार, रौशन कुमार, रोजगार सेवक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,833