Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : आदिम जनजाति असुर-बिरहोर के घर पहुंच सरकार ने लिया राशन वितरण का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : आदिम जनजाति असुर-बिरहोर के घर पहुंच सरकार ने लिया राशन वितरण का जायजा
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। लोहरदगा में सेन्हा प्रखंड के पहाड़ी की तलहटी के अलोदी में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम 8 परिवारों के बीच पहुंची और राशन वितरण की जानकारी ली। इस मौके पर निदेशक खाद्य सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग के दिलीप तिर्की और डिप्टी डायरेक्टर दीपक कुमार उपस्थित रहे। असुर- बिरहोर परिवार के लोगों से डिप्टी डायरेक्टर दीपक कुमार ने बाचती की। लोगों ने दीपक कुमार से चावल में प्लास्टिक होने की शिकायत की। जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने फोर्टीफाइड राइस के संबंध में जानकारी दी और ग्रामीणों की भ्रांतियों को दूर किया। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की ने हर एक लाभुक से राशन से सम्बंधित जानकारी लिया। बताया कि जिले में राशन का वितरण ठीक है। ग्रामीणों के बीच राशन के चावल को लेकर भ्रांतियां है जिसे लेकर जल्द ही जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। वहीं पहली बार पहाड़ी के तलहटी में पहुंचे अधिकारियों को देख असुर- बिरहोर जनजाति समाज के लोग अपनी शिकायत और जानकारी लेकर संतुष्ट नजर आये। झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर दिलीप तिर्की और डिप्टी डायरेक्टर दीपक कुमार ने कुडू प्रखण्ड में अनुराधा महिला मंडल से संचालित राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राशन दुकान में स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच पड़ताल किया। मौके पर मौजूद लाभुकों से जानकारी ली वही राशन वितरण में होने वाली नेटवर्क की समस्या को लेकर डायरेक्टर ने अधिकारियों को जिले के सभी राशन दुकानों में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,534